< Back
Lead Story
Loksabha Elections 2024: मंडी सीट की क्वीन बनी कंगना, भोजपुरी स्टार पवन सिंह हारे, जानें अपडेट
Lead Story

Loksabha Elections 2024: मंडी सीट की क्वीन बनी कंगना, भोजपुरी स्टार पवन सिंह हारे, जानें अपडेट

Deepika Pal
|
4 Jun 2024 6:23 PM IST

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर बॉलीवुड क्वीन कंगना ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराकर जीत हासिल की है वही इधर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को करारी हार मिली है।

Celebs in loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जहां लगातार सामने आते जा रहे हैं वहीं पर कई दिग्गजों को जीत मिलती जा रही है तो अपनी सीट पर ही धराशाई हो रहे हैं। इस बीच ही लोकसभा चुनाव में उतरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी और सिंगर की अपडेट भी सामने आते जा रही है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर बॉलीवुड क्वीन कंगना ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराकर जीत हासिल की है वही भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को करारी हार मिली है। इसके साथ ही कई सीटों पर अभी भी सेलिब्रिटी लीड पर चल रहे हैं।

74755 वोटों से जीती बॉलीवुड क्वीन कंगना

इस बार लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से उतरी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 74755 वोटों से जीत हासिल करते हुए राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। कंगना को कुल 537022 वोट मिले, जबकि विक्रमादित्य 462267 वोटों में सिमटकर रह गए। अपनी जीत पर कंगना ने बयान देते हुए कहा कि, समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार। ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बुरी तरह हारे

इस बार के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे जहां पर चुनाव के नतीजों में सीट पर 85,730 वोटों से चुनाव हार गए हैं। उन्हें विरोधी उम्मीदवार कम्युनिस्ट पार्टी के नेता राजा राम सिंह ने हराया है। इसके अलावा एक्टर और प्लेबैक सिंगर सुरेश गोपी भी केरल की त्रिशूर सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कुल 412338 वोट हासिल की है।

यह 11 सेलिब्रिटी चल रहे हैं लीड पर

लोक सभा चुनाव के नतीजों पर अन्य बॉलीवुड और इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटी की बात करें तो रामायण के भगवान श्री राम यानी अरुण गोविल लीड पर चल रहे हैं इसके अलावा मथुरा सीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 425075 वोट मिल चुके हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर से था जिन्हें 176381 वोट मिले हैं। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं।आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा पीछे थे, लेकिन अब आगे हो गए हैं। उन्हें अब तक 593623 वोट मिल चुके हैं। इस सीट से बीजेपी के कैंडिडेट एसएस अहलूवालिया हैं जिन्हें 533004 वोट मिले हैं। गोरखपुर सीट से रवि किशन 75583 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Similar Posts