< Back
Lead Story
अनकापल्ली की एक फार्मा कंपनी में हुआ ब्लास्ट, अब तक 15 लोगों ने गंवाई जान
Lead Story

Andhra Pradesh: अनकापल्ली की एक फार्मा कंपनी में हुआ ब्लास्ट, अब तक 15 लोगों ने गंवाई जान

Jagdeesh Kumar
|
21 Aug 2024 9:42 PM IST

अनकापल्ली कलेक्टर विजय कृष्णन ने बताया कि अनकापल्ले के अचुतापुरम SEZ में एक कंपनी में रिएक्टर विस्फोट हुआ।

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में एक भीषण हादसा हो गया। यहां की एक फार्मा कंपनी में बुधवार शाम रिएक्टर ब्लास्ट हो गया, जिसमें अब तक करीब 15 लोगों की जान जा चुकी है। कई अन्य लोग घायल भी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अचुतापुरम फार्मा कंपनी दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वो कल यानी २२ अगस्त को अनकापल्ली जिले के अचुतापुरम का दौरा करेंगे और फार्मा कंपनी दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिवारों से मिलेंगे। साथ ही वे दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अच्युतपुरम एसईजेड स्थित एक कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट हुआ। अनकापल्ली कलेक्टर विजय कृष्णन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अनकापल्ले के अचुतापुरम SEZ में एक कंपनी में रिएक्टर विस्फोट की घटना सामने आई है।

मीडिया की माने तो हादसा उस समय हुआ जब कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी बाहर खाना खाने गए थे। इसलिए एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के शिकार हुए लोगों की त्वचा रासायनिक जलन से बुरी तरह छिल रही थी। यह भयानक और हृदयविदारक हादसा देखकर लोग चिल्ला उठे।

चश्मदीदों की माने तो घटनास्थल का दृश्य हैरान करने वाला था। रिक्टर से काला धुआं निकल रहा था जो कि आसमान को छोने लगा। धीरे-धीरे आग की लपटें भी ऊंची हो गईं। आसपास के रहवासियों में दहशत फैल गई। धुएं से भी लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वहीं, आला अधिकारियों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।

Similar Posts