< Back
Lead Story
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने वापिस लिया आंदोलन, 24 घंटे में 3 दल हुए अलग
Lead Story

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने वापिस लिया आंदोलन, 24 घंटे में 3 दल हुए अलग

स्वदेश डेस्क
|
28 Jan 2021 12:25 PM IST

नईदिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रेक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपना रही है। दिल्ली पुलिस की निरंतर जारी कार्रवाई को देखते हुए किसान आंदोलन में शामिल संगठन पीछे हटने लगे है। आज भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने अपना आंदोलन वापिस ले लिए है। इस संगठन के कार्यकर्ता पिछले 57 दिन से कृषि कानूनों के विरोध में सेक्टर-95 में स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे थे। भाकियू (लोकशक्ति) के अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने प्रेसवार्ता कर आंदोलन समाप्त करने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा की गणतंत्र दिवस पर ट्रेक्टर रैली के नाम पर जो हिंसा हुई है, उस घटना से सभी किसान संगठन आहत है। इसलिए वे अपना आंदोलन वापिस ले रहे है। गौरतलब है की लाल किले पर हिंसा होने के बाद पिछले 24 घंटे में ये तीसरा संगठन है। जिसने आंदोलन वापिस ले लिया है। इससे पहले चिल्ला बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट एवं वीएम सिंह के संगठन ने आंदोलन से नाम वापिस लिया था।



Similar Posts