< Back
Lead Story
किसान आंदोलन के बीच भाजपा करेगी 700 चौपाल, समझाएगी कृषि कानूनों के लाभ
Lead Story

किसान आंदोलन के बीच भाजपा करेगी 700 चौपाल, समझाएगी कृषि कानूनों के लाभ

स्वदेश डेस्क
|
11 Dec 2020 12:54 PM IST

नईदिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन का आज 16 वां दिन है। कृषि कानूनों पर चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े किसान संगठन सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को अस्वीकार कर आंदोलन को तेज करने की तैयारी कर रहे है।

किसानों का कहना है की यदि सरकार कानूनों को रद्द नहीं करती है तो वह आंदोलन को तेज करेंगे। किसानों और सरकार के बीच जारी इस गतिरोध के बीच भाजपा कृषि कानूनों के लाभ समझाने के लिए शुक्रवार से देश भर में 700 चौपालों का आयोजन करेगी। इन चौपालों के माध्यम से भाजपा कृषि कानूनों के हितों को समझाएगी। इस दौरान भाजपा देश में सौ से अधिक स्थानों पर किसान सम्मेलन एवं प्रत्येक जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन करेगी।


Similar Posts