< Back
Lead Story
भाजपा ने जारी की 29 प्रत्याशियों के नामों की दूसरी लिस्ट, अब बस बची 12 सीटें
Lead Story

Delhi Assembly Election 2025: भाजपा ने जारी की 29 प्रत्याशियों के नामों की दूसरी लिस्ट, अब बस बची 12 सीटें

Deepika Pal
|
11 Jan 2025 9:37 PM IST

दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने भी कड़ी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही आज शनिवार को 29 प्रत्याशियों के नाम की दूसरी लिस्ट जारी की है।

Delhi Assembly Election 2025: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो गई है जिसके बाद से राजनीतिक पार्टियां सक्रिय रूप से भूमिका निभा रही है। दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने भी कड़ी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही आज शनिवार को 29 प्रत्याशियों के नाम की दूसरी लिस्ट जारी की है।

बैठक के तहत तय हुए नाम

आपको बताते चलें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने CEC की बैठक में 29 नामों को लेकर ऐलान किया है। कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दी गई है। इसके अलावा नाम की घोषणा होने के बाद भाजपा के अब 12 सीटें बची हैं। जिसकी लिस्ट भी जल्दी जारी की जाएगी।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">भाजपा ने <a href="https://twitter.com/hashtag/DelhiElections2025?src=hash&ref_src=twsrc^tfw">#DelhiElections2025</a> के लिए 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। <a href="https://t.co/ZOdlS6i8Va">pic.twitter.com/ZOdlS6i8Va</a></p>— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1878103444176900219?ref_src=twsrc^tfw">January 11, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बीते दिन आयोजित हुई थी बैठक

आपको बताते चलें कि, शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा कोर कमेटी और बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें कैंडिडेट्स तय किए गए थे। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि, दिल्ली के लोगों का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है। लेकिन जीत के लिए और मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की असलियत लोगों के सामने लानी होगी। केजरीवाल के झूठ को उजागर करना होगा।

Similar Posts