< Back
Lead Story
भाजपा ने जारी की एक और सूची, 17 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
Lead Story

भाजपा ने जारी की एक और सूची, 17 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Swadesh News
|
1 Feb 2022 10:22 PM IST

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सत्रह विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। राजधानी लखनऊ की सीटों पर भारी फेरबदल किया गया है।

राजधानी की सरोजिनी नगर सीट पर मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह आमने-सामने थे। वहीं कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को लखनऊ मध्य सीट से हटाकर कैंट सीट पर उतारा गया है। बृजेश पाठक की 2017 में रही सीट पर पार्टी ने रजनीश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कैबिनेट मंत्री गोपाल टंडन को उनकी ही सीट पर दोबारा उतारा गया है। हालांकि उनकी सीट बदले जाने को लेकर तमाम चर्चा चल रही थी।

पार्टी ने महोली से शशांक त्रिवेदी, सीतापुर से राकेश राठौर गुरु, सिधौली सुरक्षित सीट से मनीष रावत, भगवंत नगर से आशुतोष शुक्ला, मलिहाबाद सुरक्षित सीट से जया देवी, बख्शी का तालाब से योगेश शुक्ला, सरोजिनी नगर से राजराजेश्वर सिंह, लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, उत्तर से नीरज बोरा, लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन गोपाल, लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता, लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक, मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से अमरेश कुमार, ऊंचाहार से अमरपाल मौर्य, जहानाबाद से राजेंद्र पटेल, गौरीगंज से चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी, चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है।

Similar Posts