< Back
Lead Story
पंजाब चुनाव : शहर में भाजपा, गांव में अमरिंदर सिंह संभालेंगे मोर्चा, गठबंधन पर लगी मुहर
Lead Story

पंजाब चुनाव : शहर में भाजपा, गांव में अमरिंदर सिंह संभालेंगे मोर्चा, गठबंधन पर लगी मुहर

स्वदेश डेस्क
|
17 Dec 2021 6:24 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नवगठित पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है। हालांकि, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर आगे बातचीत की जाएगी।

पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को यहां पंजाब भाजपा के प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच गठबंधन पर चर्चा हुई। शेखावत ने बैठक के बाद कहा कि ये तय हो गया है कि दोनों दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा।

सूत्र बताते हैं कि शेखावत और कैप्टन में इस बात पर सहमति बन गई है कि ज्यादातर ग्रामीण सीटों पर पंजाब लोक कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और शहरी इलाकों की सीटों पर भाजपा उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर विचार विमर्श के बाद ही यह साफ हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कांग्रेस को अलविदा कह पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है।

Similar Posts