< Back
Lead Story
महाराष्ट्र में उठी गृहमंत्री देशमुख के इस्तीफे की मांग
Lead Story

महाराष्ट्र में उठी गृहमंत्री देशमुख के इस्तीफे की मांग

स्वदेश डेस्क
|
21 March 2021 1:50 PM IST

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गृहमंत्री अनिल देशमुख की इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि जब तक अनिल देशमुख इस्तीफा नहीं देते, तब तक भाजपा का प्रदर्शन अलग-अलग तरीकों से जारी रहेगा।

चंद्रकांत पाटील ने पुणे स्थित अलका टाकीज के पास अनिल देशमुख के इस्तीफे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पाटील ने कहा कि एक डीजी स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गृहमंत्री पर हर महीने 100 करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। इससे यह साबित हो गया है कि राज्य सरकार सिर्फ वसूली करने में व्यस्त है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नाजुक बन गई है। इसलिए गृहमंत्री अनिल देशमुख को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मुंबई में विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रवीण दरेकर ने कहा कि गृहमंत्री अगर 100 करोड़ रुपये हर महीने की मांग पुलिस से कर रहा है तो यह स्थिति बहुत ही दुखद है। इसलिए अनिल देशमुख को तत्काल गृहमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Similar Posts