< Back
Lead Story
अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट, चुनाव में विवाद के चलते बार संघ अध्यक्ष ने पीटा

MLA Yogesh Verma Viral Video

Lead Story

MLA Yogesh Verma Viral Video: अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट, चुनाव में विवाद के चलते बार संघ अध्यक्ष ने पीटा

Gurjeet Kaur
|
9 Oct 2024 12:25 PM IST

MLA Yogesh Verma Viral video : उत्तरप्रदेश। लखीमपुर में पुलिस के सामने सदर विधायक योगेश वर्मा को पीट दिया गया। अर्बन कॉपरेटिव बैंक (Urban Cooperative Bank) के सामने मारपीट की यह घटना हुई है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह (Bar Association President Awadhesh Singh) द्वारा भाजपा विधायक योगेश वर्मा (BJP MLA Yogesh Verma) को कई थप्पड़ मारे गए।

बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह द्वारा विधायक को पीटने का वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने तब हुई जब मतदाता सूची फाड़ने पर विधायक योगेश वर्मा ने आपत्ति जताई थी। विधायक द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।


जानकारी के अनुसार अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव में पुष्प सिंह और मनोज अग्रवाल के खेमे के बीच मुकाबला है। मनोज अग्रवाल के खेमे का आरोप है की, उनके प्रत्याशी राजू अग्रवाल का पर्चा वकीलों द्वारा फाड़ दिया गया। इतना ही नहीं राजू अग्रवाल के साथ मारपीट भी की गई। इसकी जानकारी जब विधायक योगेश वर्मा को लगी तो वे भी अर्बन कॉपरेटिव बैंक पहुंच गए।

यहां विधायक और बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच कहासुनी हुई और इसके बाद अचानक ममला मारपीट तक पहुँच गया। अवधेश सिंह ने पुलिस के सामने विधायक को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद विधायक के समर्थक भी पीछे से आ गए। दोनों पक्षों को आठ से दस पुलिस वालों ने मिलकर अलग किया।

Similar Posts