< Back
Lead Story
24 घंटे में हिन्दू धर्म पर कांग्रेस के 3 प्रहार, ये संयोग नहीं प्रयोग है
Lead Story

24 घंटे में हिन्दू धर्म पर कांग्रेस के 3 प्रहार, ये संयोग नहीं प्रयोग है

स्वदेश डेस्क
|
12 Nov 2021 4:57 PM IST

नईदिल्ली। कांग्रेस नेताओं द्वारा पिछले दो दिनों में लगातार दो बार हिन्दू धर्म पर हमला बोला गया है। पहले सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब में हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से की। उसके बाद कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राशिद अल्वी ने जय श्री राम का नारा लगाने वालों को राक्षस बताया। अब कांग्रेस के कथित युवराज और सांसद राहुल गांधी अपने दोनों नेताओं के समर्थन में सामने आए है।

चुनावों के समय मंदिरो में माथा टेककर खुद के हिन्दू होने का प्रचार करने वाले राहुल गांधी ने भी हिन्दू धर्म और हिंदुत्व की भावना को नफरत की भावना बताया। कांग्रेस नेताओं द्वारा हिन्दू धर्म पर लगातार किए जा रहे हमले के बाद हर और आलोचना होने लगी है। सोशल मीडिया से लेकर भाजपा तक कांग्रेस के विचार और विचारधारा पर सवाल खड़े हो रहे है। इसी कड़ी में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गाँधी के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

हिन्दू धर्म पर 3 प्रहार -

पात्रा ने कहा की बड़ा दुखद विषय है कि 24 घंटे के भीतर हिंदू धर्म के ऊपर तीन बार प्रहार कांग्रेस पार्टी द्वारा होता है। सलमान खुर्शीद, अलवी शाहब और अब स्वयं उनके सबसे बड़े नेता राहुल गांधी द्वारा किया जाता है। राहुल गांधी जी ने सलमान खुर्शीद के वक्तव्य के ऊपर, उनकी किताब के ऊपर अपनी सफाई रखी है। उन्होंने हिंदू धर्म और हिंदुत्व के ऊपर प्रहार किया है।ये कांग्रेस और गांधी परिवार का चरित्र रहा है कि जब भी उनको मौका मिलता है तो वे हिंदू धर्म पर प्रहार करते हैं।

हां हम मुसलमानों की पार्टी -

उन्होंने कहा की 17 दिसंबर 2010 को राहुल गांधी जी ने कहा था कि देश को आतंकवाद से ज्यादा खतरा हिंदुओं से है। पी चिदंबरम जी ने 25 अगस्त 2010 को पहली बार भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया था। एक अखबार ने राहुल गांधी जी का वक्तव्य छापा था कि हां हम मुसलमानों की पार्टी हैं।जब सलमान खुर्शीद हिन्दू धर्म के विरोध में कहते हैं, उसको बोको हराम और ISIS से कंपेयर करते हैं या जब शशी थरूर हिन्दू तालिबान कहते हैं या जब भगवा आतंकवाद कहा जाता है, जो शब्द दिग्विजय सिंह जी और मणिशंकर अय्यर हिन्दू धर्म के खिलाफ प्रयोग करते हैं। दरअसल ये संयोग नहीं प्रयोग है।इस प्रयोगशाला के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी हैं।

चुनाव से ठीक पहले मंदिर -

राहुल गांधी के पढ़ाने और कहने के बाद शशी थरूर, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर जैसे लोग हिन्दू धर्म के विरोध में अनर्गल वक्तव्य देते हैं।एक ऐसा वक्त था जब राहुल गांधी जी ने कहा था- मंदिर जाने वाले लड़कियां छेड़ते हैं। हिंदू धर्म में मंदिर जाने वाले लफंगे होते हैं। राहुल गांधी चुनाव से ठीक पहले मंदिर जाते हैं। वो वोट मांगने जाते हैं। वो वोट की राजनीति करने जाते हैं।

Similar Posts