< Back
Lead Story
भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, INC का अर्थ बताया I Need Commission
Lead Story

भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, INC का अर्थ बताया I Need Commission

स्वदेश डेस्क
|
9 Nov 2021 4:01 PM IST

नईदिल्ली। राफेल डील को लेकर फ्रांस की पत्रिका मीडियापार्ट द्वारा किए गए खुलासों के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोल दिया है। भाजपा ने इसका जवाब देते हुए कांग्रसे पर पलटवार किया है। कांग्रेस पर राफेल डील में कमीशन लेने का आरोप लगाया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की 2019 के चुनावों से पहले विपक्षी दलों ने, खासकर कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से एक झूठा माहौल बनाने की चेष्टा राफेल को लेकर किया था वो हम सभी ने देखा था।उनको लगता था कि इससे उनको कोई राजनीतिक फायदा होगा आज हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने वाले हैं, ताकि भ्रष्टाचार किसके कालखंड में हुआ ये बताएगा।फ्रांस के एक मीडिया संस्थान ने कुछ वक्त पहले ये खुलासा किया कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ था।

जहां कमीशन, वहां कांग्रेस -

राफेल का विषय कमीशन की कहानी थी, बहुत बड़े घोटाले की साजिश थी। ये पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ।'कमीशन को 40 प्रतिशत की दर पर देने के बात हुई है। कोई 2-4 प्रतिशत कमीशन की बात नहीं। राहुल जी, आपको शुभकामनाएं कि आपने कमीशन के रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोनिया जी, आपने विश्व में कमीशन के रिकॉर्ड को तोड़ा है। यह कमीशन का एग्रीमेंट है और आप झूठ बोल रहे थे इस बात पर, उल्टा चोर चौकीदार को डांट रहा था। कमीशन खाने की साजिश नहीं थी बल्कि कमीशन दिया जा चुका है।'

इटली से राहुल गांधी जी जवाब दें, राफेल को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश आपने और आपकी पार्टी ने इतने वर्षों तक क्यों किया?आज ये खुलासा हुआ है कि उन्हीं की सरकार में पार्टी ने 2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी हुई है, जिसमें बिचौलिए का नाम भी सामने आया है।INC means- ''I Need Commission'' सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा सब कहते हैं- I Need Commission.जीप घोटाला, बोफोर्स घोटाला, टाट्रा ट्रक घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, जहां कमीशन वहां कांग्रेस है।

Similar Posts