< Back
Lead Story
बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिए राज्यों में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की
Lead Story

BJP Election 2025: बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिए राज्यों में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की

Deepika Pal
|
2 Jan 2025 11:01 PM IST

केंद्रीय मंत्रियों समेत सीनियर नेताओं को अपने-अपने राज्यों में आंतरिक चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BJP Election Officers: भाजपा ने हाल ही में आगामी प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए राज्यों से अधिकारियों की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्रियों समेत सीनियर नेताओं को अपने-अपने राज्यों में आंतरिक चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बता दें कि, साल 2025 में बीजेपी में नए सदस्यों और अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

जानिए राज्यों से किन्हें मिली जिम्मेदारी

आपको बताते चलें कि, भाजपा ने राज्यों से वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल बने हैं, जबकि बिहार के मनोहर का मनोहर लाल खट्टर और मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान बने। सुनील बंसल को गोवा का चुनाव अधिकारी बनाया गया है तो भूपेंद्र यादव को गुजरात का. वहीं, शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

इसके अलावा अंडमान निकोबार के लिए तमिलिसाई सुंदरराजन, आंध्र प्रदेश के लिए पीसी मोहन, अरुणाचल प्रदेश के लिए सर्बानंद सोनोवाल, असम के लिए गजेंद्र सिंह शेखावत, चंडीगढ़ के लिए सरदार नरिंदर सिंह रैना, छत्तीसगढ़ के लिए विनोद तावड़े, दादरा और नगर हवेली-दमन और दीव के लिए डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, हरियाणा के लिए भूपेंद्र यादव, हिमाचल प्रदेश के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के लिए संजय भाटिया, केरल के लिए प्रह्लाद जोशी, लद्दाख के लिए जयराम ठाकुर, लक्षद्वीप के लिए पोन. राधाकृष्णन, मेघायल के लिए जॉर्ज कुरियन को चुना गया है।

15 जनवरी तक बदले जाएंगे अध्यक्ष

आपको बताते चलें कि, भाजपा इस महीने ही चुनाव करवाने वाली हैं। चुनाव करने से पहले 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव कराने हैं. 15 जनवरी तक राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी चुने जाने हैं। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली हैं।

Similar Posts