< Back
Lead Story
महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका, राकांपा ज्वाइन करेंगे पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे
Lead Story

महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका, राकांपा ज्वाइन करेंगे पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे

Swadesh Digital
|
21 Oct 2020 2:14 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने बीजेपी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे। पाटिल ने पत्रकारों से कहा खडसे शुक्रवार दोपहर दो बजे राकांपा में शामिल होंगे। इससे पार्टी और मजबूत होगी।

भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद 2016 में तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने बाद से ही खडसे नाराज चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से ही खडसे के भाजपा छोड़ने और शरद पवार नीत पार्टी में शामिल होने की खबरें चर्चा में थी।

Similar Posts