< Back
Lead Story
भोपाल वार्ड 48 के पार्षद अरविंद वर्मा

BJP पार्षद को मिला नोटिस, वीडियो जारी कर अरविंद वर्मा बोले - मुझसे बदला लिया

Lead Story

Bhopal Viral Video: भोपाल वार्ड 48 के पार्षद अरविंद वर्मा की महिलाओं ने की पिटाई, छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Gurjeet Kaur
|
29 Sept 2024 10:23 PM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल से भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अरविंद वर्मा को कुछ महिलाएं पीटती नजर आ रहीं हैं। महिलाओं ने भाजपा पार्षद पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है।

भोपाल के वार्ड 48 के पार्षद अरविंद वर्मा की कैंपियन स्कूल हॉकर्स कॉर्नर पर पिटाई की गई थी। महिलाओं और बीजेपी पार्षद के साथ आए लोगों के बीच मारपीट के साथ - साथ गाली गलौच भी हुई।

जानकारी के अनुसार पारस मीना नाम के व्यक्ति और अरविंद वर्मा के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिलाओं ने अरविंद वर्मा को घेरकर थप्पड़ मारे। दोनों पक्ष मारपीट के बाद पुलिस थाने पहुंचे। पार्षद की शिकायत पर महिलाओं (सास - बहु) के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि, महिलाओं द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप की जांच के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

मारपीट के वीडियो में तीन महिलाएं नजर आ रहीं हैं। इनमें से दो बीजेपी पार्षद को पीट रहीं हैं जबकि एक महिला पार्षद के साथियों को पीट रहीं थी। महिलाओं द्वारा पिटाई किए जाने के बाद अरविंद वर्मा अपने साथियों के साथ निकल लिए। जबकि एक व्यक्ति जो इस पूरे वीडियो को शूट कर रहा उसे यह कहते सुना जा सकता है कि, अरविंद वर्मा ने उन्हें परेशान कर रखा है।

वीडियो के सामने आने पर बीजेपी पार्षद की ओर से कोई सफाई सामने नहीं आई है। अरविंद वर्मा ने यह जरूर कहा है कि, महिलाएं आपराधिक बैकग्राउंड की हैं। इधर महिलाओं का आरोप है कि, बीजेपी पार्षद उन पर गलत नजर रखता है और आए दिन दुकान तुड़वाने की धमकी देता है। आरोप लगाने वाली महिलाएं शाहपुरा में दुकान लगाती हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

Similar Posts