< Back
Lead Story
Bhopal Central Jail : सेंट्रल जेल के बाहर चाकूबाजी, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, 4 के खिलाफ FIR
Lead Story

Bhopal Central Jail : सेंट्रल जेल के बाहर चाकूबाजी, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, 4 के खिलाफ FIR

Gurjeet Kaur
|
18 May 2024 2:20 PM IST

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र अपने घर में एकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। उसके पिता का निधन हो चुका है। वह भोपाल के पंचशील नगर में रहता था।

Bhopal Central Jail News: भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम सेन्ट्रल जेल (Bhopal Central Jail) के बाहर दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी हुई। इस घटना के चलते दो युवक घायल हुए थे। एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है। सुरेंद्र कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

दरअसल, मृतक सुरेंद्र अपने दोस्त के भाई सतीश खरे को पेरोल ख़त्म होने पर जेल तक छोड़ने आया था। इस मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सतीश खरे को एक मर्डर केस में जेल भेजा गया था। एक महीने से पैरोल पर वो जेल के बाहर था। शुक्रवार को पेरोल ख़त्म होने पर विकास वर्मा, ईशू खरे और सुरेंद्र कुशवाहा उसे छोड़ने के लिए सेन्ट्रल जेल आये थे।

सेन्ट्रल जेल से बाहर आने पर विकास, ईशू और सुरेंद्र पर चार लोगों ने हमला कर दिया। इन लोगों में सन्देश नरवरने, आकाश भदौरिया, चिता चेतन (फैजल), और दीपांशु सेन शामिल था। चाकू बाजी की इस घटना के कारण सुरेंद्र और विकास बुरी तरह घायल हुए थे। एम्स में सुरेंद्र का इलाज किया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र अपने घर में एकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। उसके पिता का निधन हो चुका है। वह भोपाल के पंचशील नगर में रहता था।

परिजनों ने किया शव रख लिंक रोड पर किया हंगामा :

भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र कुशवाहा की मौत के बाद उनके परिजनों ने शनिवार को लिंक रोड नंबर 2 पर उनका शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है की पुलिस ने दो आरोपियों ने नाम FIR में दर्ज नहीं किए हैं। सुरेंद्र के परिजन मांग कर रहे हैं कि, तंजील और भूरा हड्डी नाम के दो अन्य लोगों का नाम भी FIR में दर्ज किया जाए।

Similar Posts