< Back
Lead Story
मध्यप्रदेश अंडर-15 गर्ल्स क्रिकेट टीम में चुनी गई भोपाल की काव्या पटेल, इन टूर्नामेंट में लेगी हिस्सा
Lead Story

Kavya Patel: मध्यप्रदेश अंडर-15 गर्ल्स क्रिकेट टीम में चुनी गई भोपाल की काव्या पटेल, इन टूर्नामेंट में लेगी हिस्सा

Deepika Pal
|
10 Nov 2024 8:20 PM IST

भोपाल की उभरती क्रिकेट प्लेयर काव्या पटेल का चयन मध्यप्रदेश अंडर-15 गर्ल्स क्रिकेट टीम में किया गया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए क्रिकेट जगत से बड़ी खुशखबरी सामने आई है जहां पर भोपाल की उभरती क्रिकेट प्लेयर काव्या पटेल का चयन मध्यप्रदेश अंडर-15 गर्ल्स क्रिकेट टीम में किया गया है। बताते चलें कि, इस खबर से मध्यप्रदेश के क्रिकेट को नए आयाम मिले है ।

ऑल राउंडर प्लेयर है काव्या

बताते चलें कि, मध्यप्रदेश की उभरती हुई क्रिकेटर काव्या पटेल उभरती हुई क्रिकेट प्लेयर है। पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने खेल से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऑल राउंडर खिलाड़ी के तौर पर काव्या पटेल 11 से 15 नवंबर तक राजकोट में सौराष्ट्र की टीम के विरुद्ध 4 अभ्यास मैच खेलेंगी।

अब तक खेल चुकी है कई टूर्नामेंट

आपको बताते चलें कि, काव्या बीसीसीआई की ओर से पुणे में 21 से 29 नवंबर तक आयोजित नेशनल लीग राउंड टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश की ओर से खेलेंगी। उल्लेखनीय है कि काव्या क्रिककिंगडम क्रिकेट अकादमी भोपाल की प्लेयर हैं। इसके पहले भी वे जिला और राज्य स्तर के टूर्नामेंट खेल चुकी हैं।

Similar Posts