< Back
Lead Story
कब है टीका लगाने का शुभ मुहूर्त? जाने पूजन विधि और नियम
Lead Story

भाई दूज आज: कब है टीका लगाने का शुभ मुहूर्त? जाने पूजन विधि और नियम

Jagdeesh Kumar
|
3 Nov 2024 10:09 AM IST

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है।

आज भाई दूज के साथ ही दीपावली के पांच दिवसीय पर्व का समापन हो जाएगा। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है, इस दिन भाई-बहन के घर जाकर खाना खाता है। बहन भाई के तिलक लगाकर, मीठा खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस वर्ष आज यानी 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जा रहा है।

भाई दूज का शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार की रात 8 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन रविवार को रात 10 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी। बात करें शुभ मुहूर्त के तो आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 22 मिनट तक सबसे शुभ मुहूर्त है।

भाई दूज की पूजन विधि

सबसे पहले भाई को पूर्व की ओर और बहन को पश्चिमी दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। शुभ मुहूर्त में भाई को एक आसन में बैठ कर तिलक लगाना चाहिए। ध्यान रहे, छोटे भाई को अंगूठे से और बड़े भाई को अनामिका से ही टीका लगाना चाहिए। टीका करने के बाद नारियल, बतासे और मीठा आदि भाई को दे दें। भाई बहन को उपहार देकर हमेशा रक्षा करने का वचन दें।

भाई दूज कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार यम और यमुना दोनों भगवान सूर्य की संतान हैं। इसी दिन यमुना ने अपने भाई के लंबी उम्र के लिए व्रत किया था और उन्हें अन्नकूट का भोजन कराया था। फिर बहन को इसी दिन यम भगवान ने दर्शन दिया, उनको देखकर यमुना प्रसन्न हुई। यम ने बहन से वर मांगने को कहा, तब बहन ने कहा कि आज के दिन जो यमुना में स्नान करे उसे यमलोक न जाना पड़े। माना जाता है तभी से जो लोग इस दिन यमुना में स्नान करते हैं उन्हें मुक्ति की प्राप्ति होती है।

Similar Posts