< Back
Lead Story
विपक्ष का दावा : जर्मनी में फ्लाइट से उतारे गए भगवंत मान, हालत देख एयरलाइंस ने लिया फैसला
Lead Story

विपक्ष का दावा : जर्मनी में फ्लाइट से उतारे गए भगवंत मान, हालत देख एयरलाइंस ने लिया फैसला

स्वदेश डेस्क
|
19 Sept 2022 3:52 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान एक बार फिर विवादों में फंस गए है। इस बार मामला उन्हें एक फ्लाइट से नीचे उतारने का है। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया है की भगवंत मान को जर्मनी में लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट से उतार दिया गया था। वह भगवंत मान की हालत ऐसी थी कि वह जहाज में बैठने लायक नहीं थे, इसलिए उन्हें नीचे उतार दिया गया और उनका सामान भी जहाज से निकाल दिया गया।

सुखबीर बादल के अनुसार भगवंत मान हद से ज्यादा नशे में थे। उन्होंने शराब पी रखी थी, वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। इसलिए लुफ्थांसा एयरलाइंस ने उन्हें अपनी फ्लाइट में यात्रा नहीं करने दी और उड़ान भरने से पहले ही नीचे उतार दिया। इस मामले में पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप बाजवा ने भी सहमति जताई है।

सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा की साथ के यात्रियों के हवाले से चौंकाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था, क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक शराब पी रखी थी। इसके चलते फ्लाइट चार घंटे लेट हो गई। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट पंजाबियों को दुनियाभर में शर्मिंदा करने वाली है।

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा ने बाजवा का दावा है कि एयरलाइंस व जहाज में बैठे कुछ अधिकारियों से उनकी बात हुई है। बाजवा ने मान को जहाज से उतारने के मामले की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जांच की मांग की है।वहीं आम आदमी पार्टी ने इस मामले को निराधार बताया है।

Similar Posts