< Back
Lead Story
Naxal Encounter

Naxal Encounter

Lead Story

Bastar Naxal Encounter : मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सली, अब तक 3 जवान घायल

Gurjeet Kaur
|
7 Jun 2024 8:33 PM IST

Bastar Naxal Encounter : इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में 1000 से अधिक जवान शामिल है।

Bastar Naxal Encounter : छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई । अब तक 5 नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में 1000 से अधिक जवान शामिल है। अब तक तीन जवान घायल हुए हैं। नक्सलियों को चारों ओर से घेरकर फायरिंग की जा रही है। इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में डीआरजी के जवान शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल के जवानों को जंगल में नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। ईस्ट बस्तर डिवीजन इलाके के गाँव में कई नक्सली इकट्ठे हुए थे। पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने इस सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि, 'छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों और जिला रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवानों के बीच मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए और 3 जवान घायल हुए हैं।'

जानकारी के अनुसार, सुबह से जारी गोलाबारी शाम तक शांत हुई। अब पुलिस सर्च अभियान चला रही है। संभावना है कि, इस मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए हों। सुरक्षा बल के जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं।

Similar Posts