< Back
Lead Story
2 या 3 फरवरी कब है बसंत पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Lead Story

Basant Panchami 2025: 2 या 3 फरवरी कब है बसंत पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Jagdeesh Kumar
|
31 Jan 2025 9:32 AM IST

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा करने से बुद्धि, विवेक और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Basant Panchami 2025: सनातन धर्म में मां सरस्वती को विद्या की देवी के रूप में पूजा जाता है। बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। जो कि प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि तो मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा करने से बुद्धि, विवेक और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसी के साथ करियर में सफलता का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं बसंत पंचमी कब है, इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...

कब है बसंत पंचमी 2025?

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरूआत 02 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से होगी। वहीं, समापन 03 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 पर होगा। इस प्रकार उदयातिथि के अनुसार बसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाई जाएगी।

बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी 2025 का शुभ मुहूर्त 02 फरवरी को सुबह 7:09 मिनट से लेकर दोपहर 12:35 मिनट तक रहेगा। यानी इस साल इस दिन पूजा के लिए मात्र 5 घंटे 26 मिनट का समय मिलेगा।

बसंत पंचमी 2025 की पूजा विधि

  • वसंत पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान कर लें। साफ पीले वस्त्र धारण कर लें।
  • एक छोटी चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर आसन बना लें।
  • अब इस पर भगवान गणेश और मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित करें।
  • अब फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य और वस्त्र आदि अर्पित करें।
  • मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करें और आरती उतारें।
  • पूजा समाप्त कर प्रसाद लोगों के बीच बांट दें।
Similar Posts