< Back
Lead Story
भोपाल रेहटी रोड पर भीषण हादसा: रेलिंग तोड़कर खाई मेंं गिरी बस, अब तक इतने लोग घायल
Lead Story

भोपाल रेहटी रोड पर भीषण हादसा: रेलिंग तोड़कर खाई मेंं गिरी बस, अब तक इतने लोग घायल

Swadesh Digital
|
5 Aug 2024 2:24 PM IST

हाल ही में मध्‍यप्रदेश के भोपाल से नसरूल्लागंज जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की खबर सामने आई है।

हाल ही में मध्‍यप्रदेश के भोपाल से नसरूल्लागंज जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की खबर सामने आई है। यह दुर्घटना दोपहर में रेहटी थाना क्षेत्र के देलावाड़ी गांव में हुई, जब बस भोपाल से लाड़कुई जा रही थी।

रेहटी थाने के उपनिरीक्षक नंदराम अहिरवार ने बताया कि चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे 50 से अधिक यात्रियों से भरा वाहन पलट गया। और इसमें अब कम से कम 35 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने ढलान पर बस को न्यूट्रल कर लिया था, जिसके बाद उसने कंट्रौल खो दिया और बस रेलिंग तोड़कर खाई में जा गिरी। घायल यात्रियों को रेहटी, ओबेदुल्लागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायलों को इलाज के भोपाल रेफर किया गया है।


Similar Posts