< Back
Lead Story
9 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को यूपी पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दबोचा

Barabanki Rape Case

Lead Story

Barabanki Rape Case: 9 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को यूपी पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दबोचा

Gurjeet Kaur
|
25 Aug 2024 11:57 AM IST

Barabanki Rape Case : बाराबंकी में 9 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को उत्तरप्रदेश पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ लिया है। आरोपी ने विजय एक रेलवे वेंडर है। उसने पड़ोस में रहने वाली बच्ची से रेप किया और भाग गया। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई तो तुरंत पुलिस की कई टीम आरोपी को ढूंढने के लिए निकल गई थी।

जानकारी के अनुसार वारदात के वक्त बच्ची की मां घर में नहीं थी, वो वापस लौटी तो बच्ची खून से लथपथ थी। बच्ची के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। आरोपी विजय बच्ची के पड़ोस में ही रहता था। घर में बच्ची को अकेला पाकर उसने रेप किया और फिर भाग गया। महिला घर लौटी तो सहम गई। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी एक खंडहर पड़े मकान में छुपा था। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस मामले में एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि, कोतवाली थाने में आरोपी विजय के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और 315 बोर खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

Similar Posts