< Back
Lead Story
Babu Singh Kushwaha ED Raid : सपा MP बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की संपत्ति जब्त, अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे

Babu Singh Kushwaha ED Raid

Lead Story

Babu Singh Kushwaha ED Raid : सपा MP बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की संपत्ति जब्त, अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे

Gurjeet Kaur
|
2 Aug 2024 2:16 PM IST

Babu Singh Kushwaha ED Raid : ईडी की टीम अवैध निर्माण धवस्त करने बुलडोजर लेकर पहुंची है।

Babu Singh Kushwaha ED Raid : उत्तरप्रदेश। जौनपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है। ईडी ने छापेमारी कर पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की सम्पत्ति जब्त कर ली है।

कानपुर रोड स्थित स्कूटर इंडिया के सामने जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों रुपये की भूमि को जब्त करने ईडी की टीम पहुंची है। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा किए गए अवैध निर्माण कार्य तोड़ने के लिए ईडी अधिकारी पुलिस बल और बुलडोजर साथ लेकर पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार MP बाबू सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन मामले में घोटाले के आरोपी हैं। जिस समय यह घोटाला हुआ था बाबू सिंह कुशवाहा उत्तरप्रदेश सरकार में परिवार कल्याण मंत्री थे। राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन घोटाला मामले में उन्हें चार साल की सजा भी हुई थी। कानपुर रोड स्थित स्कूटर इंडिया के सामने बाबू सिंह कुशवाहा की जमीन है। सूत्रों के अनुसार इस जमीन की कीमत करोड़ों में है। ईडी ने यहां सुरक्षा बल के साथ पहुंचकर नोटिस लगा दिया है।

Similar Posts