< Back
Lead Story
चुनाव से पहले बाबा राम रहीम को मिली पैरोल, चुनाव आयोग ने दी राहत
Lead Story

Baba Ram Rahim: चुनाव से पहले बाबा राम रहीम को मिली पैरोल, चुनाव आयोग ने दी राहत

Deepika Pal
|
30 Sept 2024 9:45 PM IST

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राहत मिली है हरियाणा सरकार ने पैरोल देने की इजाजत दे दी है।

Baba Ram Rahim Parole: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राहत मिली है हरियाणा सरकार ने पैरोल देने की इजाजत दे दी है। बता दें कि, कुछ दिन पहले ही राम रहीम ने 20 दिनों की परोल मांगी थी जिस पर फैसला सुनाया गया है।

चुनाव की वजह से लिया फैसला

बताया जा रहा है कि हरियाणा चुनाव आयोग ने बाबा राम रहीम को 20 दिनों की राहत दी है। जिसके पीछे चुनाव में उनका प्रभाव सामने आया है। राम रहीम का हरियाणा के सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और हिसार जिलों में काफी प्रभाव है बता दें कि , हरियाणा चुनाव के बीच यौन शोषण और हत्या मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख फिलहाल हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। हाल ही में राम रहीम ने सरकार से इमरजेंसी परोल मांगी थी।

10 बार पैरोल पर बाहर आ चुका रहीम

बताते चलें कि, बाबा राम रहीम अब तक अपनी 20 साल की सजा में 7 साल काट चुका है। जिसके साथ ही वह इन 7 सालों में 10 बार जेल से बाहर आ चुका है। इसके पीछे उसका चुनाव से संबंध बताया जा रहा है। अगस्त में 21 दिन की फरलो लेने के बाद अब और चुनाव के लिए पैरोल की मांग की थी।

Similar Posts