< Back
Lead Story
डूंगरपुर बस्ती मामले में सपा नेता Azam Khan दोषी करार, जानिए पूरा मामला
Lead Story

डूंगरपुर बस्ती मामले में सपा नेता Azam Khan दोषी करार, जानिए पूरा मामला

Gurjeet Kaur
|
29 May 2024 3:57 PM IST

Azam Khan : डूंगरपुर बस्ती मामले में आजम खान पर कई केस दर्ज किए गए थे।

उत्तरप्रदेश। सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान (Azam Khan) को अदालत ने डूंगरपुर बस्ती मामले में दोषी माना है। कोर्ट आजम खान को गुरुवार को सजा सुनाएगी। डूंगरपुर बस्ती मामला 2019 में सामने आया था। आजम खान पर बस्ती को जबरन खाली कराने, लूट और डकैती जैसे आरोप लगे थे। आजम खान के साथ - साथ ठेकेदार बरकत अली को भी कोर्ट ने दोषी पाया है।

जानकारी के अनुसार, आजम खान को 392, 452, 504, 506 और 120 बी के तहत दोषी पाया गया है। डूंगरपुर बस्ती मामले में आजम खान पर कई केस दर्ज किए गए थे। अब तक 3 मामलों में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दो में आजम खान बरी किए जा चुके हैं वहीं एक मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई है।

डूंगरपुर बस्ती मामले में 5 लोग मुख्य आरोपी थे। इनमें से एक नाम आजम खान का भी था। मंगलवार को बचाव पक्ष की दलीलें सुनी गई थी। बुधवार को कोर्ट ने आजम खान को दोषी करार दिया है। अब गुरुवार का इन्तजार है जब कोर्ट आजम खान को सजा सुनाएगी।

हाई कोर्ट से मिली थी जमानत :

बता दें कि, डूंगरपुर बस्ती के अलावा और भी कई मामले हैं जिनमें आजम खान आरोपी हैं। ऐसा ही एक केस था फर्जी जन्म प्रमाण पत्र केस। इस मामले में आजम खान समेत उनकी पत्नी और बीटा भी आरोपी था। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई की तो तीनों को जमानत मिल गई।

Similar Posts