< Back
Lead Story
आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, UP में गरमाई राजनीति

आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, UP में गरमाई राजनीति

Lead Story

Ayodhya Rape Case: आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, UP में गरमाई राजनीति

Gurjeet Kaur
|
22 Aug 2024 3:30 PM IST

Ayodhya Rape Case : उत्तरप्रदेश। अयोध्या रेप मामले में सपा नेता और मुख्य आरोपी मोईद खान के अवैध निर्माण पर UP पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार को मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला दिया गया। इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक बैंक संचालित था। प्रशासन ने बैंक को कॉम्प्लेक्स खाली करने के लिए समय दिया था। बैंक द्वारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खाली किए जाने के बाद बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। इसे लेकर इस समय उत्तरप्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।

जानकारी के अनुसार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का बहुत बड़ा हिस्सा अवैध रूप से बनाया गया था। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स गिराने के लिए प्रशासन द्वारा नोटिस चस्पा करने के बाद से कई दुकानें खाली की जा चुकी हैं। इसके पहले पुलिस प्रशासन ने मिलकर मोईद खान की बेकरी पर भी बुलडोजर चला दिया था। गुरुवार को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाते समय भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी।

बता दें कि, कुछ समय पहले अयोध्या में एक रेप केस सामने आया था। जिसमें बेकरी के मालिक मोईद खान मुख्य आरोपी था। एक नाबालिग का कई महीनों तक रेप किया गया था। मोईद खान ने रेप के बाद नाबालिग का वीडियो भी बनाया था। इस बात की जानकारी तब हुई थी जब नाबालिग गर्भवती हो गई। घटना के सामने आने के बाद खूब बवाल हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करके जांच और इलाज में सहयोग का वादा किया था। नाबालिग का अस्पताल में इलाज करवाया गया था वहीं विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मोईद खान को हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी मोईद खान, फैजाबाद सांसद अवधेश का करीबी बताया जा रहा था। सीएम ने भरी विधानसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि, उतरप्रदेश में ऐसे अपराधियों के लिए विशेष बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।

Similar Posts