< Back
Lead Story
अयोध्या में तनाव : रामभद्राचार्य महाराज के आश्रम में प्रतिमाओं की तोड़-फोड़
Lead Story

अयोध्या में तनाव : रामभद्राचार्य महाराज के आश्रम में प्रतिमाओं की तोड़-फोड़

Swadesh News
|
20 Jan 2024 10:19 PM IST

अयोध्या। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व शनिवार देर रात्रि को रामभद्राचार्य महाराज के आश्रम में स्थापित मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। आश्रम में खंडित मूर्तियां देख जनता आक्रोशित हो गयी। उपद्रवियों की इस हरकत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आश्रम मार्ग में मौजूद लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।


मुख्य कार्यक्रम से पूर्व अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। इस बीच उपजे तनाव के चलते आननफानन में पुलिस अधिकारियों समेत थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पांडाल में शनिवार शाम भजन सम्राट अनूप जलोटा की भजन संध्या चल रही थी। पांडाल के एक कोने में राम दरबार लगा हुआ था। श्रद्धालु भजन संध्या में लीन थे इसी बीच कुछ युवक पंडाल में आ गए और वहां रखीं मूर्तियों की तोड़फोड़ कर दी। स्थानीय भीड़ ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इन युवकों को थाने ले गई है जहां उनके कड़ी पुछताछ की जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि तोड़फोड़ करने वाला युवक विक्षिप्त था। इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को खाली करा लिया गया हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात हैं। घटना के बाद खंडित प्रतिमाओं को ढक दिया गया है।

Similar Posts