< Back
Lead Story
Indore Minor Rape Case

Indore Minor Rape Case

Lead Story

Ayodhya Gangrape Case : अयोध्या गैंगरेप पीड़िता को डॉक्टर्स ने किया लखनऊ रेफर

Gurjeet Kaur
|
5 Aug 2024 1:44 PM IST

Ayodhya Gangrape Case : पीड़िता की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

Ayodhya Gangrape Case : उत्तरप्रदेश। अयोध्या में गैंगरेप की पीड़िता को गंभीर हालत में जिला महिला चिकित्सालय से लखनऊ के अस्पताल में रेफर किया गया। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और पीड़िता की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। जानकारी के अनुसार बिहार स्वास्थ सुविधा न होने कारण भी पीड़िता को लखनऊ रेफर किया जाना जरूरी था। पीड़िता के साथ सीएमओ डॉक्टर मनोज जैन भी हैं।

बीते दिनों अयोध्या में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया था। आरोपी सपा भदरसा का नेता था। आरोपी द्वारा कई महीनों तक पीड़िता का रेप किया गया। मामला तब उजागर हुआ जब नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। इस मामले में उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सख्त रुख अपना रही है। वहीं राजनीतिक दलों की और इस मसले पर जमकर बयानबाजी भी हो रही है। इस मामले में आरोपी फ़ैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जा रहा था।

पीड़िता की मां ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के परिवार को आरोपी सपा नेता मोईद खान पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था। 1 अगस्त को विधानसभा में कानून व्यवस्था पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया था।

सीएम योगी ने विधानसभा में सपा के लोगों को महिला सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। गैंगरेप का आरोपी सपा नेता और सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी है। अयोध्या में सपा नेता द्वारा गैंगरेप के बाद वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और नौकर राजू खान को अरेस्ट कर लिया था।

बता दें कि, सपा नेता मोइद खान ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया, फिर वीडियो बनाया था। दोनों आरोपी ढाई माह तक मासूम का गैंगरेप करते रहे। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तब मामला सामने आया था। सीएम योगी ने इन आरोपियों को समाज का कोढ़ बताया था।

Similar Posts