< Back
Lead Story
योगी सरकार में बदल गई अयोध्या की तस्वीर, पर्यटकों के ये आंकड़े देते हैं गवाही...
Lead Story

अयोध्याधाम: योगी सरकार में बदल गई अयोध्या की तस्वीर, पर्यटकों के ये आंकड़े देते हैं गवाही...

Swadesh Digital
|
27 Sept 2024 6:31 PM IST

पर्यटकों लुभा रही है प्रभु श्री राम की नगरी, सूर्यकुंड एवं गुप्तार घाट पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र। पर्यटकों से चमका सूर्यकुंड, दमका गुप्त हरि गार्डन। राम मंदिर निर्माण के बाद दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र बना सूर्य कुंड। सितंबर में ही 50 हजार पर्यटक पहुंचे दर्शन नगर स्थित सूर्यकुंड, तीसरे स्थान पर है गुप्त हरि गार्डन...

अयोध्या। योगी सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। राम मंदिर के बाद सबसे बड़े पर्यटन स्थल के रूप में दर्शन नगर स्थित सूर्यकुंड उभरा है। यह दर्शनार्थियों और पर्यटक के आगमन से और चमक उठा है। अकेले सितंबर माह में ही यहां 50 हजार के करीब पर्यटक पहुंच चुके हैं। इसके अलावा गुप्तार घाट का गुप्त हरि गार्डन भी पर्यटकों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है।

अगर अयोध्या में तीसरे नम्बर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले स्थल की बात करें तो वह गुप्त हरि गार्डेन के रूप में सामने आ रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं।

प्रदेश की योगी सरकार ने जब से अयोध्या के लिए खजाना खोला है। तब से रामनगरी विश्व के फलक पर चमक रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या के विकास पर नजरें टिकाए हुए हैं। अयोध्या में विकास कार्य चला रहीं करोड़ की परियोजनाओं आये दिन सीएम समीक्षाएं भी करते हैं। इसी का नतीजा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही पर्यटन स्थल और मठ-मंदिरों का भी सौंदर्यीकरण कराया गया है। इनमें सूर्यकुंड और अयोध्या कैंट स्थित गुप्त हरि गार्डन छा गया है। लगभग रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक पहुंच रहे हैं।


राम मंदिर में आठ माह में तीन करोड़ ने किए दर्शन : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई थी। उसके बाद से अब तक तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये हैं। वे मंदिर दर्शन के साथ ही अन्य मठ मंदिरों और पर्यटन स्थल पर भी जा रहे हैं। सबसे अधिक पर्यटक सूर्यकुंड में पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह गए थे, ऐसा दिखे की हर कोई बार-बार अयोध्या आये : सीएम योगी ने साफ कह दिया था कि अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से इस कदर सजाया और संवारा जाए, ताकि यहां आने वाला हर एक शख्स बार-बार आने की इच्छा जाहिर करे। इसी बात को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपने हर दौरे पर अधिकारियों को निर्देश देकर जाते हैं।

क्या है सूर्यकुंड में : सूर्यकुंड में सूर्य देव का एक मंदिर है। एक पोखरा है, जिसमें रात के समय फाउंटेन शो होता है। इसमें फव्वारे पर ही सूर्य देव से जुड़ा विजुअल दिखाया जाता है। इसके अलावा लाइटिंग और यहां आधुनिक झूले भी लगाए गए हैं। योगी सरकार ने करोड़ों की लागत से संवारा जो आज सूर्यकुंड अपने आप में ही अनोखा है।

गुप्त हरि गार्डन : कैंट इलाके में स्थित गुप्तार घाट कभी बदहाली का शिकार हुआ करता था। यहां सरयू नदी में श्रीराम का परलोक गमन हुआ था। योगी सरकार ने इस स्थल को करोड़ों की लागत से संवारा गया। पास में स्थित गार्डन का सुंदरीकरण कराया गया। लाइटिंग, झूले व कसरत के अत्याधुनिक उपकरण लगवाए गए। सड़कों का चौड़ीकरण भी लोगों को खूब भाता है।

आंकड़े देते हैं गवाही

सूर्यकुंड

माह-पर्यटक/श्रद्धालु

फरवरी-20964

मार्च-29031

अप्रैल-22444

मई-29376

जून-33246

जुलाई-18374

अगस्त-25398

सितंबर-49430

गुप्त हरि गार्डेन

माह-पर्यटक/श्रद्धालु

फरवरी-10516

मार्च-13844

अप्रैल-15295

मई-20885

जून-24832

जुलाई-11093

अगस्त-11504

सितंबर-4649

"देखिए, हमारी पूरी कोशिश है कि अयोध्या को भव्य स्वरूप दिया जाए। इसी के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सूर्य कुंड और गुप्त हरि गार्डेन में पर्यटक बढ़े हैं। - अश्वनी कुमार, उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण

Similar Posts