< Back
Lead Story
प. बंगाल में भाजपा उम्मीदवार डिंडा पर जानलेवा हमला, तृणमूल पर लगाया आरोप
Lead Story

प. बंगाल में भाजपा उम्मीदवार डिंडा पर जानलेवा हमला, तृणमूल पर लगाया आरोप

स्वदेश डेस्क
|
30 March 2021 7:20 PM IST

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। मोयना से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार क्रिकेटर अशोक डिंडा पर मंगलवार को रोड शो के दौरान जानलेवा हमला किया गया है।

डिंडा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मोयना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं।मंगलवार को वह इस इलाके में प्रचार करने के लिए निकले थे, तभी उन पर हमला हो गया। डिंडा ने खुद ट्वीट कर इस हमले की जानकारी दी। इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। ईंट पत्थर से हमला करके उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए गए हैं। उनकी पीठ और शरीर के अन्य अंगों में चोट लगी है। वह जान बचाने के लिए भागकर वह बीडीओ दफ्तर में छिपे थे जिसके बाद उन्हें मदद मिल सकी। स्थानीय थाने में उन्होंने इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हमले का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगा है। हालांकि पार्टी ने ऐसे किसी भी आरोप से इनकार किया है और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Similar Posts