< Back
Lead Story
अरविंद केजरीवाल ने कुमार विशवास के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, कहा -हास्य कवि है, कविता की होगी
Lead Story

अरविंद केजरीवाल ने कुमार विशवास के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, कहा -हास्य कवि है, कविता की होगी

स्वदेश डेस्क
|
18 Feb 2022 12:30 PM IST

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने पुराने साथी कुमार विश्वास के आरोपों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा की कुमार विश्वास हास्य कवि है, वह कुछ भी कहते रहते है। शायद उन्होंने कविता पाठ किया होगा। नरेंद्र मोदी जी, राहुल गांधी जी ने सच मान लिया। वहीँ कुमार विशवास पर तंज कस्ते हुए कहा की इस कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं। मैं अस्पताल बनवाता हूं, बिजली फ्री करता हूं, लोगों की सेवा करता हूं।

उन्होंने कहा की मोदी जी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सभी कह रहे हैं कि पिछले 10 साल से केजरीवाल देश के 2 टुकड़े करने की योजना बना रहा है। ये हो सकता है क्या? 10 साल में 3 साल कांग्रेस सरकार थी, 7 साल से भाजपा सरकार है, इनकी सिक्योरिटी एजेंसी क्या कर रही थी, ये लोग सो रहे थे क्या।

अबकी बार एक अच्छी पार्टी आई है आम आदमी पार्टी, इससे डरके सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठा हो गए हैं। कांग्रेस, भाजपा, अकाली सब पिछले कुछ दिनों से मिलकर AAP को हराने में लग गए। सब एक ही भाषा बोल रहे हैं, हमें गालियां दे रहे हैं। कहते हैं पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज़ा है इन्होंने कुछ काम नहीं किया तो ये पैसा कहां गया? स्कूल नहीं बनाया, अस्पताल नहीं बनाए, कॉलेज नहीं बनाए, काम नहीं किया।

Similar Posts