< Back
Lead Story
बड़ा हादसा : श्योक नदी में गिरा सेना का ट्रक, 7 सैनिकों की गई जान, 19 घायल
Lead Story

बड़ा हादसा : श्योक नदी में गिरा सेना का ट्रक, 7 सैनिकों की गई जान, 19 घायल

स्वदेश डेस्क
|
27 May 2022 5:41 PM IST

लद्दाख। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में आज के बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना के जवानों से भरा ट्रक श्योक नदी में गिर गया। हादसे में 7 जवान शहीद हो गए और 19 घायल। सभी घायलों को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।

भारतीय सेना ने एक बयान में बताया कि 26 जवानों का एक दल परतारपुर के ट्रांजिट कैंप से सब-सेक्टर हनीफ में एक फॉरवर्ड लोकेशन पर जा रहा था। सुबह लगभग 9 बजे थोइसे से 25 किलोमीटर दूर गाड़ी सड़क से फिसल गई और श्योक नदी (लगभग 50-60 फुट नीचे) में गिर गई, जिससे इसमें बैठे सभी जवानों को चोटें आईं। सभी 26 जवानों को बाहर निकाल कर सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां सात की मौत हो गई। सेना ने आगे कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए समर्पित प्रयास जारी हैं, जिनमें अधिक गंभीर जवानों को पश्चिमी कमांड शिफ्ट करने के लिए वायुसेना से हवाई मदद का अनुरोध भी शामिल है।

हादसे में घायल 19 जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका उपचार जारी है। उनके इलाज के लिए लेह से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके चंडीमंदिर कमान अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक मृत जवानों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी।

Similar Posts