< Back
Lead Story
Arjun Tendulkar Cricket Record : IPL में अब तक खेले 5 मैच, जानिए सचिन के बेटे का ट्रैक रिकॉर्ड

Arjun Tendulkar Cricket Record 

Lead Story

Arjun Tendulkar Cricket Record : IPL में अब तक खेले 5 मैच, जानिए सचिन के बेटे का ट्रैक रिकॉर्ड

Gurjeet Kaur
|
18 May 2024 4:21 PM IST

25 वर्षीय Arjun Tendulkar का जन्म सितंबर 1999 को हुआ था। पिता की तरह उन्होंने भी क्रिकेट को अपना करियर बनाया।

Arjun Tendulkar Cricket Record : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पिछले दिनों काफी चर्चा में थे। उन्हें IPL 2024 में पहली बार प्लेयिंग इलेवन में मौका दिया गया था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच को वे बीच में ही छोड़ कर चले गए थे। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। शुरुवाती ओवर में उन्होंने आक्रामकता दिखाई लेकिन LSG के बल्लेबाज निकोलस द्वारा लगातार दो छक्के जड़ने के बाद वे कुछ उखड़े से नजर आए। जानते हैं अर्जुन तेंदुलकर का अब तक का क्रिकेट रिकॉर्ड।

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का जन्म सितंबर 1999 को हुआ था। पिता सचिन तेंदुलकर की तरह उन्होंने भी क्रिकेट को अपना करियर बनाया। आईपीएल की शुरुआत अर्जुन ने साल 2021 में की थी। वे इस समय मुंबई इंडियंस की टीम में हैं। अपने आईपीएल करियर में वे अब तक 5 मैच खेल चुके हैं। लेफ्ट आर्म बॉलर और लेफ्ट आर्म बैट्समैन अर्जुन ने अब तक 3 विकेट लिए हैं और 13 रन बनाए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई अंडर-14 के लिए खेल कर की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई अंडर-16, 19 और 23 टीम में भी जगह बनाई। साल 2018 में अर्जुन तेंदुलकर ने भारत के लिए अंडर - 19 मैच भी खेला था। इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेलने जा रही नेशनल टीम में जगह मिली। इसमें उन्होंने एक विकेट लिया था।

2021 और 2022 में नहीं मिला खेलने का मौका :

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने साल 2021 में 20 लाख रुपए में खरीदा था। 2022, 2023 और 2024 में भी उन्हें मुंबई इंडियंस ने ही खरीदा है। 2021 और 2022 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। 2023 में अर्जुन ने 4 मैच खेले थे। पिछले तीन IPL मैच में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदती आई है।

Similar Posts