< Back
Lead Story
टैक्सी ड्राइवर ने फोन कर बताई ऐसी बात... मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी एंटीलिया की सुरक्षा
Lead Story

टैक्सी ड्राइवर ने फोन कर बताई ऐसी बात... मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी एंटीलिया की सुरक्षा

स्वदेश डेस्क
|
8 Nov 2021 5:26 PM IST

मुंबई। रिलायंस समूह के चेयरमेन उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर की आज सुरक्षा बढ़ दी गई है। मुंबई पुलिस ने ये कदम एक टैक्सी ड्राइवर के फोन कॉल के बाद उठया है। टैक्सी ड्राइवर ने बताया की दो संदिग्ध लोग एंटीलिया के बारे में पूछताछ कर रहे थे। इस घटना को मुकेश अंबानी और उनके परिवार के लिए खतरे के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले ककी जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, आज सुबह एक टैक्सी ड्राइवर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दी की कुछ संदिग्ध लोग उससे एंटीलिया के बारे में पूछताछ कर रहे थे। वे मुकेश अंबानी के घर का पता और अन्य बातें जानने की कोशिश कर रहे थे। टैक्सी ड्राइवर ने बताया की दोनों संदिग्धों के हाथ में बैग थे, जोकि काफी भारी लग रहे थे। उसने किसी खतरे की आशंका को भांपते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जानकारी मिले के बाद सुरक्षा को बढ़ा दिया और पूरे इलाके में छानबीन शुरू कर दी गई है

Similar Posts