< Back
Lead Story
हाथरस वाले साकार हरि के एक और काण्ड का खुलासा, साल 2000 में मृत लड़की को जिंदा करने का किया था दावा

हाथरस वाले साकार हरि के एक और काण्ड का खुलासा

Lead Story

हाथरस वाले साकार हरि के एक और काण्ड का खुलासा, साल 2000 में मृत लड़की को जिंदा करने का किया था दावा

Gurjeet Kaur
|
4 July 2024 9:15 AM IST

यह मामला आगरा के शाहगंज थाने में दर्ज हुआ था। पाखंड फैलाने के लिए साकार हरि और उसके कुछ चेलों जेल जाना पड़ा था।

उत्तरप्रदेश। नारायण हरि उर्फ़ स्वयंभू भोले बाबा पर आए दिन कोई न कोई खुलासे हो रहे हैं। ये बाबा जादुई पानी और चरण रज से लोगों को ठीक करने का दावा करता था। सालों से बाबा अपने भक्तों की भावनाओं को आहत करता आ रहा है। स्वदेश पड़ताल में जब इस बाबा की कुंडली खोजी गई तो एक ऐसा केस सामने आया जो वाकई चौंकाने वाला है। यह केस कुछ 23 से 24 साल पुराना है। साल 2000 में मृत लड़की को ज़िंदा करने का दावा करने वाले इस बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। आइए जानते हैं क्या था मामला ?

दरअसल, साल 2000 में साकार नारायण हरि ने एक लड़की को ज़िंदा करने का दावा किया था। ये लड़की कैंसर से पीड़ित थी। पहले तो लड़की बेहोश हुई इसके बाद साकार नारायण हरि ने उसे जादू से ठीक करने का दावा किया इसके बाद लड़की होश में भी आई लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यू हो गई।

लड़की के शव को मल्ला का चबूतरा शमशान ले जाय गया। यहां बाबा और उसके चेलों ने खूब हंगामा किया। ये लोग लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करने दे रहे थे। बार - बार दावा किया जा रहा था कि, नारायण हरि, लड़की को ठीक कर देंगे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पहले तो समझाया फिर जब बात बहुत बढ़ गई तो लाठी चार्ज भी किया। इसके बाद पुलिस ने ड्रग्स और अंधविश्वास निवारण अधिनियम 1954 के तहत मामला दर्ज किया।

यह मामला आगरा के शाहगंज थाने में दर्ज हुआ था। पाखंड फैलाने के लिए बाबा और उसके कुछ चेलों जेल जाना पड़ा था। बाद में सबूतों के आभाव में बाबा को बरी कर दिया गया। अब सालों बाद बाबा फिर चर्चा में है। 121 मौतों के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जा रहा है हालांकि इस मामले में पुलिस की एफआईआर में बाबा का नाम नहीं है। वह इस समय फरार है। पुलिस उसे खोजने के प्रयास कर रही है।

हादसे के 24 घंटे बाद दिया बयान :

हादसे के 24 घंटे बाद नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा ने अपने वकील के जरिए बयान जारी करते हुए कहा था कि, हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और परमात्मा से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।और आगे लिखा कि घटना से पहले ही मैं निकल गया था।असामाजिक तत्वों ने भगदड़ मचाई है। इन लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा।

Similar Posts