< Back
Lead Story
अदाणी को आंध्र प्रदेश से लगेगा झटका, अडानी पावर के साथ सरकार की डील हो सकती है कैंसिल
Lead Story

Gautam Adani: अदाणी को आंध्र प्रदेश से लगेगा झटका, अडानी पावर के साथ सरकार की डील हो सकती है कैंसिल

Deepika Pal
|
26 Nov 2024 10:34 PM IST

अदाणी को शेयर मार्केट में झटका लगने के बाद आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से एक बड़ी डील कैंसिल हो सकती है।

Adani Deal Cancel: देश के उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है शेयर मार्केट में झटका लगने के बाद आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से एक बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। बताते चलें कि, इससे पहले केन्या से भी बड़ी डील कैंसिल हो चुकी हैं। शेयर बाजार में भी अदाणी के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

बिजली सप्लाई का है कॉन्ट्रैक्ट

आपको बताते चलें कि, अडानी पावर और आंध्र प्रदेश सरकार की पावर डील खत्म हो सकती है। दरअसल दोनों के बीच राज्य में बिजली सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट है। माना जा रहा है कि, सरकार किन्ही कारणों से अदाणी पावर के साथ डील कैंसिल कर सकती हैं। इसके पीछे अदानी पर लगे अमेरिका द्वारा गंभीर आरोप वजह बताई जा रही हैं तो वहीं पर आंध्रा सरकार पिछली सरकार के द्वारा किए गए कॉन्ट्रैक्ट की फाइलों की जांच कर रही है। इस कारण से अदाणी के हाथ से यह बड़ी डील जा सकती हैं।

अडानी के इन शेयर में आई गिरावट

अदाणी के हाथों से डील जाने के अलावा शेयर बाजारों में भी अदाणी की हालत खस्ताहाल है। शेयरों में गिरावट के बाद अनुरूप बीएसई पर अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) का शेयर 7.05 प्रतिशत लुढ़ककर 899.40 रुपये पर आ गया. अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 4.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,149.80 रुपए और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 3.79 प्रतिशत गिरावट के साथ 601.15 रुपए पर आ गया।

Similar Posts