< Back
Lead Story
Cannes में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने वाली Anasuya Sengupta बनना चाहती थीं पत्रकार, पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट

Cannes Film Festival Anasuya Sengupta

Lead Story

Cannes में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने वाली Anasuya Sengupta बनना चाहती थीं पत्रकार, पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट

Gurjeet Kaur
|
25 May 2024 4:23 PM IST

Cannes Film Festival Anasuya Sengupta : अनसूया सेनगुप्ता, का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था।

Cannes Film Festival Anasuya Sengupta : एक लड़की जिसने कभी पत्रकार बनने के सपने देखा था अब बेस्ट एक्ट्रेस बन गईं हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का ख़िताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं फिल्म शमलेस (Shameless) एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता की। अनसूया पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने यह खिताब जीता है। उनकी कहानी काफी दिलचस्प है। अनसूया का एक मात्र टेलेंट एक्टिंग ही नहीं है। एक्टिंग अलावा भी उनमें कई प्रतिभाएं हैं। आइए जानते हैं अनसूया सेनगुप्ता के बारे में।

अनसूया सेनगुप्ता, का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। ऐसा माना जाता है कि, बंगाल के लोग कला के काफी धनी होते हैं। अनसूया भी बचपन से काफी टेलेंटेड थीं। स्कूलिंग कम्पलीट होने के बाद उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी में इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुएशन की। अनसूया के बारे में सबसे खास बात यह है कि, वे कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं। वे शुरुआत से ही एक पत्रकार बन के जनता के मुद्दे उठाना चाहतीं थीं। पत्रकार तो नहीं लेकिन वे आज अभिनय के क्षेत्र में भारत की पहचान बन गईं हैं।

उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत, साल 2009 में 'मैडली बंगाली' फिल्म से की थी। इस फील का निर्देशन अंजन दत्ता द्वारा किया गया था। 'मैडली बंगाली' में अनसूया ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। फिल्म के अलावा उन्होंने प्रोडक्शन डिजाइनर का भी काम किया। मुंबई आने से पहले वे कही थिएटर्स में भी काम कर चुकी थीं।

साल 2013 में मुंबई आने के बाद उन्होंने बतौर प्रोडक्शन डिजाइनर अपनी पहचान बनाई। वे नेटफ्लिक्स के शो 'मसाबा मसाबा' के सेट को डिजाइन कर चुकी हैं। फिल्म शेमलेस में उन्हें लीड रोल मिला। यहां भी उन्होंने कमाल कर दिया। ऐसी एक्टिंग की कि, आज उनके नाम की चर्चा इंटरनेशनल मीडिया तक में हो रही है।

शेमलेस में सेक्स वर्कर का किरदार :

अनसूया सेनगुप्ता ने फिल्म शेमलेस में रेणुका नाम की एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी रेणुका के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि, एक पुलिस अधिकारी की हत्या करने के बाद वे कैसे देह व्यापार की दुनिया से खुद को निकालती हैं। अलावा रेणुका और ओमरा शेट्टी अफेयर भी कहानी में चार चांद लगाता है।

Similar Posts