< Back
Lead Story
AMU Firing : यूनिवर्सिटी कैंपस में चली गोलियां, दो लोगो गंभीर घायल, पुलिस ने लिया एक्शन

AMU Firing : यूनिवर्सिटी कैंपस में चली गोलियां

Lead Story

AMU Firing : यूनिवर्सिटी कैंपस में चली गोलियां, दो लोगो गंभीर घायल, पुलिस ने लिया एक्शन

Gurjeet Kaur
|
24 July 2024 11:36 AM IST

AMU Firing : पुलिस ने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फायरिंग मामले की जांच की जा रही है।

AMU Firing : उत्तरप्रदेश। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) कैम्पस में बुधवार को फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग में यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैम्पस में फायरिंग के बाद लोग घबरा गए। फायरिंग क्यों हुई और कौन घायल हुआ है इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने कहा है कि, मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी भी गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार फायरिंग की घटना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मेडिकल कॉलोनी में हुई है। यहां रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर तैनात कर्मचारियों ने ही आपस में एक दूसरे पर गोली चलाई थी। इनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था यह बात अब तक सामने नहीं आई है। गोलीबारी की घटना के बाअद क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस की एक टीम यूनिवर्सिटी कैंपस में तैनात है।

बता दें कि, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले एक बार यहां कैंटीन संचालक द्वारा हफ्ता न दिए जाने को लेकर बदमाशों ने गोलीबारी की थी।

Similar Posts