< Back
Lead Story
अमृतपाल सिंह चौथे दिन भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ये सरकार की नाकामी
Lead Story

अमृतपाल सिंह चौथे दिन भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ये सरकार की नाकामी

स्वदेश डेस्क
|
21 March 2023 12:35 PM IST

जालंधर। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पूरे राज्य में नाकाबंदी कर उसकी तलाश की जा रही है।इसी बीच अब सवाल उठ रहे है की आखिर अमृतपाल सिंह कहां गया ?बता दें की अब पुलिस के साथ एनआईए की आठ टीमें अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, गुरदासपुर, जालंधर जिलों में जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच अमृतपाल सिंह के पिता द्वारा लगाई गई हैबियस कॉर्प्स पर सुनवाई में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने भी गिरफ्तारी में देरी पर नाराजगी जताई। इस मामले में सरकार ने कोर्ट को बताया कि अमृतपाल देश के लिए खतरनाक है। उस पर रासुका लगाया गया है। 72 घंटे बाद आधे पंजाब में दोपहर 12 बजे के बाद इंटरनेट शुरू कर दिया है।

कोर्ट ने बताया इंटेलिजेंस फेलियर

कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा जब जवाब में अमृतपाल सिंह को देश के लिए खतरा बताया जा रहा है तो उसकी गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है। कोर्ट ने कहा की अमृतपाल सिंह का बच निकलना आपकी नाकामयाबी है। आपकी 80 हजार संख्या वाली पुलिस फ़ोर्स आखिर कर क्या रही है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह आपका इंटेलिजेंस फेलियर है। 4 दिन बाद फिर इस मामले की सुनवाई होगी।

भगवंत ने दिया संदेश -

इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता के नाम संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ तत्व विदेशी ताकतों की मदद से पंजाब का माहौल खराब करने की बात कर रहे थे और नफरत भरे भाषण दे रहे थे। पंजाब में कानून-व्यवस्था चुस्त है। पंजाब की शांति से हम खिलवाड़ नहीं करने देंगे। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं होगा। हम देश के खिलाफ काम करने वाले लोगों को छोड़ेंगे नहीं।


Similar Posts