< Back
Lead Story
Amrawara Assembly By-Election

Amrawara Assembly By-Election : आज से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म, BJP उम्मीदवार घोषित, कांग्रेस में मंथन जारी

Lead Story

Amrawara Assembly By-Election : आज से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म, BJP उम्मीदवार घोषित, कांग्रेस में मंथन जारी

Gurjeet Kaur
|
14 Jun 2024 8:43 AM IST

Amrawara Assembly By-Election : अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उप - चुनाव के लिए 14 से 21 जून तक नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे।

Amrawara Assembly By-Election : मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर नामांकन फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। भाजपा (BJP) ने देर रात कमलेश शाह को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अभी तक उम्म्मीदवार पर मंथन कर रही है। अमरवाड़ा विधानसभा उप - चुनाव दोनों पार्टी के लिए अस्मिता का सवाल है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र के अंतर्गत आती है इसलिए कांग्रेस इस सीट पर जीत की पूरी कोशिश कर रही है।

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उप - चुनाव के लिए 14 से 21 जून तक नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी। उम्मीदवार 26 जून तक नामांकन फॉर्म वापस ले सकते हैं। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को मतदान होगा। इसके बाद 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।

बता दे कि, कमलेश शाह (Kamlesh Shah) कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके इस्तीफे के कारण इस सीट पर दोबारा चुनाव कराए जा रहे हैं। कमलेश शाह पर भाजपा ने विश्वास जताते हुए बीजेपी उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं कांग्रेस भी फूंक - फूंक कर कदम रख रही है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट हारने के बाद कांग्रेस अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उप - चुनाव रणनीति के तहत उम्मीदवार उतारेगी।

आदिवासी सीट है अमरवाड़ा :

अमरवाड़ा एक आदिवासी बाहुल्य सीट है। यहां 2013 से कांग्रेस का जीतती आई है। तीनों बार कमलेश शाह को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। इस बार वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। देखना ये होगा कि, क्या जनता कमलेश शाह को दोबारा मौका देगी या कांग्रेस के उम्मीदवार को। पिछली बार कांग्रेस के सामने भाजपा ने मोनिका भाटी को मैदान में उतारा था। कांग्रेस को 48.35 प्रतिशत वोट मिले थे वहीं भाजपा को 37.3 प्रतिशत वोट मिले थे।

Similar Posts