< Back
Lead Story
पंजाब में बढ़ी राजनीतिक हलचल, सुनील जाखड़ के घर पहुंचे अमित शाह
Lead Story

पंजाब में बढ़ी राजनीतिक हलचल, सुनील जाखड़ के घर पहुंचे अमित शाह

स्वदेश डेस्क
|
5 Jun 2022 12:05 PM IST

नईदिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ दौरे के दौरान शनिवार देर रात को भाजपा नेता सुनील जाखड़ के पंचकूला निवास पर पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी थे।

अमित शाह ने इस दौरान भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मंत्रियों से मुलाकात की। पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू, राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, सुंदर श्याम अरोड़ा, अकाली सरकार में मंत्री रहे सरूप सिंगला के अलावा मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं।

सुनील जाखड़ के निवास पर पहुंचे अमित शाह ने पंजाब के नेताओं के साथ पंजाब के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। शाह ने कांग्रेस से आये सभी पूर्व मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि 2024 के लिए अभी से तैयारी शुरू की जाए। पंजाब के नेताओं ने गृह मंत्री को पंजाब की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी अपना फीडबैक दिया।

Related Tags :
Similar Posts