< Back
Lead Story
Ambala Highway Accident : अंबाला हाइवे पर सड़क हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Ambala Highway Accident 

Lead Story

Ambala Highway Accident : अंबाला हाइवे पर सड़क हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Gurjeet Kaur
|
24 May 2024 9:28 AM IST

Road accident on Ambala Highway : इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है जिसमें बस बुरी तरह क्षतिग्रत देखी गई है।

Road accident on Ambala Highway : अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे के चलते एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए हैं। सभी यात्री मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाए रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी मिनी बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें 20 लोग हुए और 7 लोगों को जान गवानी पड़ी। हादसा इतना भीषण था कि, मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है जिसमें बस बुरी तरह क्षतिग्रत देखी गई है। बस का ड्राइवर फिलहाल फरार है। पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।

सिविल अस्पताल, अंबाला कैंट के डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि, 'अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

Similar Posts