< Back
Lead Story
Amarwara By Election : अमरवाड़ा सीट पर मतदान के लिए कतारों में खड़े लोग, शाह की किस्मत EVM में दर्ज

Amarwara By Election

Lead Story

Amarwara By Election : अमरवाड़ा सीट पर मतदान के लिए कतारों में खड़े लोग, शाह की किस्मत EVM में दर्ज

Gurjeet Kaur
|
10 July 2024 8:24 AM IST

Amarwara By Election : इस सीट पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2 लाख 57 हजार मतदाता इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में दर्ज कर रहे हैं।

Amarwara By Election : मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह से लोग कतारों में लगे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस सीट पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2 लाख 57 हजार मतदाता इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में दर्ज कर रहे हैं। यहां मुकाबला भाजपा के कमलेश प्रताप शाह और कांग्रेस के धीरन शाह इनवाती के बीच है।

अमरवाड़ा सीट पर उप चुनाव के लिए 332 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1485 मतदानकर्मी लगाए गए हैं। कुल 2 लाख 57 हजार 866 मतदाता अमरवाड़ा उप - चुनाव में वोट करने के लिए एलिजेबल हैं। शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र पर मौजूद वोटर्स वोट कर पाएंगे।

इनके बीच है अमरवाड़ा में मुकाबला :

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा है। भाजपा ने कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव के समय कमलेश शाह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने अमरवाड़ा में धीरन शाह इनवती को प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा गोंडवाना पार्टी के युवा नेता देवराम भी मैदान में हैं।

Similar Posts