< Back
Lead Story
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस बार सरकार ने सुरक्षा के लिए किए बड़े इंतजाम
Lead Story

Amarnath Yatra: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस बार सरकार ने सुरक्षा के लिए किए बड़े इंतजाम

Deepika Pal
|
5 March 2025 8:58 PM IST

अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल हाल ही में जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू हो जाएंगे।

Amarnath Yatra: महाकुंभ के बाद अब श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां पर अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल हाल ही में जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान बड़ा फैसला लिया गया है।

आज हुई थी अमरनाथ श्राइन बोर्ड और उपराज्यपाल की बैठक

आपको बताते चलें कि, हाल ही में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 9 अगस्त 2025 तक चलेगी। बताया जा रहा हैं कि, इस बड़ी बैठक में जम्मू कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, मुख्य सचिव अटल ढुल्लू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और उसके शेड्यूल पर चर्चा की गई, जिसके बाद यात्रा की तारीख पर फाइनल मुहर लगी।

अमरनाथ यात्रा के लिए किए जा रहे है कड़े इंतजाम

आपको बताते चलें कि, अमरनाथ यात्रा के दौरान कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रस्ट और सरकार की ओर से यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, लंगर सेवा, और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा ताकि यात्रा सहज और सुरक्षित हो। अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी होने के साथ ही रजिस्ट्रेशन भी जल्द शुरू करने की बात हुई है।

अमरनाथ यात्रा का हर भक्त के जीवन में है महत्व

आपको बताते चलें कि, अमरनाथ यात्रा भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित अमरनाथ गुफा यानी बाबा बर्फानी के दर्शन की यात्रा है। इस यात्रा का महत्व हिन्दू धर्म में बहुत अधिक है, क्योंकि यह गुफा भगवान शिव के पवित्र हिमलिंग रूप की पूजा का स्थल है। यह हर साल श्रद्धालुओं के लिए खास होती हैं।

Similar Posts