< Back
Lead Story
अगर आप भी बनना चाहती हैं लखपति दीदी तो करें ये काम...
Lead Story

लखपति दीदी कैसे बनें: अगर आप भी बनना चाहती हैं लखपति दीदी तो करें ये काम...

Swadesh Digital
|
29 Aug 2024 2:09 PM IST

कोई भी देश समृद्ध और विकसित तब होता है जब उस देश की महिलाएं आत्‍मनिर्भर और सशक्‍त बन पाएं, इसी प्रयास में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना आजकल काफी चर्चाओं में हैं, क्‍योंकि इस योजना के अंतर्गत सरकारी आकड़ों के अनुसार देश में अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, यानि इन महिलाओं की सलाना आए एक लाख या उससे अधिक हो चुकी है।

आइए लखपति दीदी योजना के बारे में विस्‍तार से जानते हैं और समझते हैं कि कैसे इस योजना से जुड़कर महिलाएं लख‍पति बन सकती हैं।

क्‍या है लखपति दीदी योजना:

15 अगस्‍त 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बननाने के लिए इस योजना की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, और विपणन की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है, बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाना है, जिससे वे अपने परिवार और समाज में बेहतर योगदान दे सकें।

इस योजना में सरकार द्वारा महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाती है और उन्हें अपना बिजनेस शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

किन महिलाओं के लिए है लखपति दीदी योजना:

लखपति दीदी योजना उन निम्‍न एवं मध्‍यम परिवार की महिलाओं के लिए है जिनकी सालाना आय 1 लाख से कम है।

बता दें कि हर राज्य ने इस योजना की पात्रता अपने हिसाब से निर्धारित किया है, लेकिन सामान्य पात्रता के अनुसार अगर आप भी लखपति दीदी योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो आप संबंधित राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए, साथ ही महिला का स्वयं सहायता समूहों से जुड़ा होना आवश्‍यक है।

लखपति दीदी योजना में महिला की उम्र महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अगर आप इस योजना से जुड़ी और जानकारी चाहती हैं तो आप अपने स्‍थान की नजदीकी आंगनबाड़ी में जाकर इसकी जानकारी इकठ्ठा कर सकती हैं।

लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स

- आधार कार्ड

- आय प्रमाण पत्र

- पैन कार्ड

- निवास प्रमाण पत्र

- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

- बैंक खाते का विवरण

- ईमेल आईडी

- पासपोर्ट साइज फोटो

आप प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों जगह से एप्‍लाई कर सकती हैं। ऑनलाइन एप्‍लाई करने क लिए लखपति दीदी योजना की आधिकारिक बेव साइट https://lakhpatididi.gov.in/ है।

Similar Posts