< Back
Lead Story
Chirag Paswan Biography: कौन हैं चिराग पासवान, जानिए उनका एक्टिंग से लेकर राजनीति तक का सफर
Lead Story

Chirag Paswan Biography: कौन हैं चिराग पासवान, जानिए उनका एक्टिंग से लेकर राजनीति तक का सफर

Swadesh Digital
|
8 Jun 2024 4:31 PM IST

देशभर में हुए लोकसभा के नतीजे आ चुके है। रिजल्ट के बाद से देश भर में खुशी का माहौल है।

देशभर में हुए लोकसभा के नतीजे आ चुके है। रिजल्ट के बाद से देश भर में खुशी का माहौल है। वहीं जीत की इस लिस्ट में कुछ फिल्मी सितारों के नाम टॉप पर हैं जिसमें चिराग पासवान का नाम भी शामिल है। चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव में भरी मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने बिहार के हाजीपुर सीट से 1.70 लाख वोटों से जीत हासिल की है लेकिन क्‍या आप जानते हैं चिराग राजनीति से पहले बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता भी रह चुके हैं।

दिवंगत सांसद और केंद्रीय मंत्री रामविलास के बेटे हैं चिराग पासवान

चिराग पासवान का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली में ही पूरी की है। इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले चिराग फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते थे। जहां उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ राजनीति में किस्मत आजमाई।

फिल्मी दुनिया को छोड़ राजनीति में रखा कदम

अपनी पहली फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद चिराग ने राजनीति में अपनी किस्मत का सिक्का अजमाया। उन्होंने 2014 में जमुई सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के लिए चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने सुधांशु शेखर भास्कर को 85000 से ज्यादा वोटों से हराया था। वहीं 2019 में भी उन्होंने अपनी सीट पर कब्जा कायम रखा।

पिता के स्वर्गवास के बाद चाचा पशुपति कुमार पारस से चल रहा है पारिवारिक विवाद

2020 रामविलास पासवान का निधन हो गया। जिसके बाद से स्वर्गवासी रामविलास पासवान के छोटे बेटे चिराग पासवान का उनके चाचा के साथ मतभेद चल रहा है। दरअसल 14 जून 2021 को पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान की जगह खुद को लोकसभा नेता के रूप में घोषित कर दिया था। जिसके बाद चिराग ने अपने चाचा सहित 5 बागी सांसदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया था।

2011 में कंगना रनौत के साथ किया था डेब्यू

राजनीति में कामयाब होने वाले चिराग बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुके है। चिराग ने 2011 में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के साथ डेब्यू किया था। दोनों ने फिल्म 'मिले ना मिले हम' में एक साथ काम किया था। तनवीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों लीड रोल में थे। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। वही इस फिल्म में कंगना, चिराग के अलावा पूनम ढिल्लों, सागरिका घटगे, कबीर बेदी, नीरु बाजवा, दलीप ताहिल, सुरेश मेनन, कुणाल कुमार ने भी अलग-अलग भूमिका अदा की थी।

NGO 'चिराग का रोजगार' के संचालक हैं चिराग

राजनीति के साथ चिराग समाज के लिए भी काम करते हैं। वे अपने नाम से एक NGO का संचालन करते है जिसका नाम है 'चिराग का रोजगार' जो उनके राज्य बिहार के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करता है। वही 27 फरवरी 2021 को चिराग ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 1.11 लाख की राशि का दान किया था।

Similar Posts