
Sukhbir Badal Declared Tankhaiya
बड़ी खबर: अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को मिली धार्मिक सजा, हुए तनखैया करार...
|Sukhbir Badal Declared Tankhaiya : अमृतसर, पंजाब। शिरोमणि अकाल दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को 'तनखैया' की सजा सुनाई है। सुखबीर सिंह बादल को यह सजा श्री अकाल तख्त साहिब के पांच सिख महापुरोहितों ने सुनाई है। सुखबीर सिंह बादल को 15 दिनों के भीतर एक सामान्य सिख की तरह पेश होने के लिए भी कहा गया है।
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह ने SAD प्रमुख को यह सजा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को माफी देने के लिए सुनाई है। यही नहीं जत्थेदार रघबीर सिंह ने SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को 15 दिन के भीतर अकाल तख़्त में पेश होकर साधारण सिख की तरह माफी मांगने के आदेश दिए हैं।
अकाल तख़्त का आरोप है कि, उप - मुख्यमंत्री रहते हुए सुखबीर सिंह बादल ने ऐसे फैसले लिए जिससे सिख पंथ को भारी नुकसान हुआ है। अकाल तख़्त के जत्थेदार ने साल 2007 से 2017 तक कैबिनेट में मंत्री रहे नेताओं से भी स्पष्टिकरण मांगा है।
इस मामले में अकाली दल के प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि, SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल अकाल तख़्त के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।