< Back
Lead Story
Delhi AQI Today

Delhi AQI Today

Lead Story

दिल्ली प्रदूषण: राजधानी में और जहरीली हुई हवा, आनंद विहार, द्वारका सहित दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 पार

Deeksha Mehra
|
4 Nov 2024 8:44 AM IST

Delhi AQI Today : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद हवा और जहरीली हो गई है। सोमवार को दिल्ली के आनंद विहार, रोहिणी, द्वारका सहित अन्य इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा एक्यूआई 432 आनंद विहार का दर्ज किया गया है। एक्यूआई की बिगड़ती स्थिति की वजह से सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों के साथ सांस की बीमारी से परेशान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा हैं।

कहाँ कितना AQI

सोमवार 4 नवंबर की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हवा की श्रेणी बेहद गंभीर बनी हुई है। आनंद विहार का एक्यूआई 432 और जहांगीरपुरी का एक्यूआई 412 दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली का ओवरऑल एक्यूआई 373 दर्ज किया गया है। इसके अलावा विवेक विहार, द्वारका और वजीरपुर का एक्यूआई 411, अशोक विहार का एक्यूआई 408, रोहिणी और बवाना का एक्यूआई 406, पंजाबी बाग का एक्यूआई 404, और मुंडका का एक्यूआई 402 दर्ज किया गया हैं।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में जहां सुबह-शाम सर्दी का एहसास हो रहा है, जबकि दोपहर के समय गर्मी बनी हुई है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, हवा की स्पीड 2 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, कल के मुकाबले आज दिल्ली की हवा और खराब हो गई है।

Similar Posts