< Back
Lead Story
पुतिन के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने बांधे भारत के तारीफ में पुल, कहा - रूस - यूक्रेन युद्ध...
Lead Story

Russia Ukraine War: पुतिन के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने बांधे भारत के तारीफ में पुल, कहा - रूस - यूक्रेन युद्ध...

Jagdeesh Kumar
|
8 Sept 2024 9:33 AM IST

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की कड़ी अभी खत्म नहीं हुई है फरवरी 2022 से लगातार यह चलता जा रहा है। वही रूस और इटली जैसे बड़े देश इस युद्ध को रोकने में भारत का बड़ा योगदान मान रहे हैं। बीती रात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि भारत रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। उत्तरी इटली के सेर्नोबियो शहर में एम्ब्रोसेटी फोरम के संबोधन में उन्होंने ये बड़ी बात कही। यहां पर मैलोनी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमिर जेलेंस्की के साथ बैठक भी की।

मेलोनी ने की भारत से अपील

इस सभा में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, "अगर अंतरराष्‍ट्रीय कानून के नियम तोड़े जाते हैं तो इससे अराजकता और संकट को बढ़ावा म‍िलेगा। मैंने यही बात चीनी समकक्षों के सामने भी कही थी। मेरा मानना है कि चीन और भारत जैसे राष्ट्र यूक्रेन में संघर्ष को हल करने में भूमिका निभा सकते हैं। उन्हें इस भूमिका को निभाना भी चाहिए।"

पुतिन ने भी लिया था भारत का नाम

बताते चलें इसके पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी भारत से इस युद्ध को रूकवाने में मदद की अपील की थी। व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में पुतिन ने कहा था कि इस्तांबुल वार्ता के दौरान जिन समझौता पर सहमति बनी थीं और जिन्हें लागू नहीं किया जा सका, वे भविष्य की शांति चर्चा के लिए आधार बन सकते हैं। पुतिन ने तीन देशों का नाम लेते हुए कहा था कि वे इस सकंट को सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। जिसमें भारत भी शामिल था।

Similar Posts