< Back
Lead Story
फर्जी PMO अधिकारी और जज के बाद अब ईडी की टीम पकड़ाई, धोखेबाजों में एक महिला भी शामिल…
Lead Story

गुजरात: फर्जी PMO अधिकारी और जज के बाद अब ईडी की टीम पकड़ाई, धोखेबाजों में एक महिला भी शामिल…

Swadesh Digital
|
5 Dec 2024 5:48 PM IST

गुजरात। फर्जी पीएमओ अधिकारी और जज के बाद अब गुजरात में फर्जी ईडी की टीम पकड़ाई है। कच्छ के गांधीधाम में नकली ईडी का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में 12 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इन जालसाजों में एक महिला भी शामिल है। गुजरात पुलिस द्वारा इन धोखेबाजों को पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, ये जालसाज फर्जी ईडी अधिकारी बनकर बड़े अधिकारियों और व्यापारियों के ठिकानों पर रेड डालते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। कुछ मामलों में इन जालसाजों ने नकली रेड डालकर व्यापारियों से लाखों रुपए ठगे हैं।

बताया जा रहा है कि, फर्जी ईडी टीम बनकर इन लोगों ने हाल ही में एक ज्वेलरी शॉप में रेड डाली थी। रेड के बहाने ये बदमाश ज्वेलर से लाखों के सोने के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए थे। इन गहनों की कुल कीमत 25 लाख रुपए बताई गई थी।

गुजरात पुलिस ने बताया कि, पकड़े गए आरोपियों की आपराधिक हिस्ट्री है। 15 दिन पहले इन्होने फर्जी रेड डाली थी। व्यापारी को जब शक हुआ तो उसने पुलिस को इनकी शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने इन पकड़ा।

आरोपियों के पास से पुलिस ने लाखों का सोना और गाड़ियां बरामद की है। आरोपियों को पकड़ने के लिए गुजरात पुलिस अलग - अलग टीम बनाकर कार्रवाई कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन्हें पकड़ा गया है। इस गिरोह में शामिल एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस द्वारा उसे ढूंढें जाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके पहले गुजरात से नकली पीएमओ अधिकारी और नकली जज पकड़ाया था। इतना फर्जीवाड़ा होता देख विपक्ष ने भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

Similar Posts